रायपुर

गांजा तस्करी, 3 को 15-15 साल जेल
02-Sep-2026 6:16 PM
गांजा तस्करी, 3 को 15-15 साल जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितंबर। विशेष न्यायाधीश डमरुधर चौहान की अदालत ने 60 किलो गांजा तस्करी के मामले में कमलेश तेलासी, अजय उइके और प्रमोद सिंह राजपूत को धारा 29 सहपठित धारा 20(बी)(२)(सी) के तहत दोषसिद्ध करार देते हुए 15-15 साल की कठोर कारावास दिया है। साथ ही 1.50-1.50 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा दी गई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दो-दो वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

मामला तेलीबांधा इलाके की है। लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने बताया कि  28 सितंबर 2024 को पुलिस टीम ने उद्योग भवन के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से तीन पैकेटों में  3.082 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पुलिस ने कमलेश की निशानदेही पर जोरा ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर अजय उइके और प्रमोद सिंह राजपूत को पकड़ा। कार की डिक्की और पिछली सीट से चार बोरियां बरामद हुईं। जिनमें 15-15 पैकेट गांजा रखा था। जिसका वजन 61.482 किलो पाया गया। अभियोजन ने 20 साक्षियों के बयान और दस्तावेज पेश किए। न्यायालय ने साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी माना।

अदालत ने कमलेश तेलासी के खिलाफ 3 किलो गांजा रखने के अतिरिक्त आरोप में भी दोषसिद्धि की। इस मामले में उसे 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। अजय उइके और प्रमोद सिंह राजपूत को 60 किलो से अधिक गांजा रखने और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का दोषी पाया गया। मामले का एक अन्य आरोपी जुबैर खान फरार है।

17 किलो गांजा के साथ पकड़ाया, 10 बरस जेल

 स्पेशल जज श्रीमती किरण थवाईत  ने 17 किलो गांजा रखने के मामले में आरोपी सर्वेश कुमार को 10 साल  सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 10 अक्टूबर 2022 की रात जीआरपी ने स्टेशन के सामने जिंदल गार्डन के पास सर्वेश कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से  ट्रॉली बैग में रखे 17 पैकेट गांजा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहांअदालत ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 1,00,000 का अर्थदंड कि सजा दी।


अन्य पोस्ट