रायपुर
भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी ने जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन ने महिलाओं को सदैव आगे बढ़ाने का काम किया है। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने के साथ ही देशभर में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन योजनाओं और नीतियों का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने तथा उन्हें संगठन से जोडऩे के लिए महिला प्रकोष्ठ प्रभावी भूमिका निभाएगा।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।