रायपुर

अवंति विहार रोड पर एक युवक चार युवतियां भिड़ीं
01-Sep-2026 6:28 PM
अवंति विहार रोड पर एक युवक चार युवतियां भिड़ीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 सितंबर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र की अवंति विहार कॉलोनी रोड पर एक युवक और चार युवतियां सडक़ पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दौरान गाली-गलौज के साथ मारपीट भी हुई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात अवंति विहार कॉलोनी में किसी बात को लेकर युवक और युवतियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। मौके पर मौजूद युवतियां भी आपस में उलझ गईं और सडक़ पर ही गाली गलौज मारपीट करने लगे।

 सडक़ पर इस हंगामे को देखने लोगों की भीड़ जुटी। इनमें से कुछ ने उन्हें  शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। और उसे सोशल  मीडिया पर  वायरल कर दिया।  विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट