रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। कमिश्नरेट पुलिस ने बीते 7 दिनों में ऑपरेशन विश्वास के तहत उत्तर, पश्चिम एवं मध्य तीनों जोन में अपराधियों पर कार्रवाई की। इस दौरान 82 वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं कोचियों और तस्करों से 273 पव्वा देशी शराब, 60.339 किलो गांजा, 1,590 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं 10.59 ग्राम हेरोइन जप्त किया।इसी तरह से आर्म्स एक्ट के तहत 20 प्रकरणों में , 20 चाकू एवं धारदार हथियार बरामद किए गए।
पुलिस ने जप्त सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 17 लाख 30 हजार रूपए बताया है।24 से 30 अगस्त तक रायपुर के उत्तर, पश्चिम एवं मध्य जोन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर यह कार्यवाही की गई।
थाना उरला के राधे-राधे होटल के पास अछोली में कार्रवाई करते हुए परस राम यदु पिता भागवत यदु उम्र 21 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक अछोली को पकड़ा । उससे 13 इंची चाकू जप्त किया गया।
थाना गुढिय़ारी पुलिस ने त्रिलोचन दीप 25 निवासी कुंद्रापारा, बच्चन चौक गुढिय़ारी, नरेंद्र यादव 30 पहाड़ी चौक गुढिय़ारी, रायपुर को 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया । नॉर्थ जोन पुलिस ने भी चाकू रखने वाले कुल 03 आरोपियों* के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की। खम्हारडीह पुलिस ने 5 गुढिय़ारी पुलिस ने भी धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 5 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
रायपुर पुलिस ग्रामीण जिले के पुराने विधानसभा थाना पुलिस ने 2 फरार आरोपी एवं 1 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए। वहीं शराबखोरी, छींत?ई एवं चाकूबाजी करने वाले 5 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।