रायपुर

22 जिलों में 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी
31-Aug-2026 5:34 PM
22 जिलों में 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अगस्त। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 22 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 3 प्रतिशत कम  दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। इस  दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भरी बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान  24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच मौसम विभाग ने 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश, तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।


अन्य पोस्ट