रायपुर
आमापारा में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो गिरफ्तार
31-Aug-2026 5:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 अगस्त। आजाद चौक पुलिस ने धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आमापारा स्थित कारी तालाब गार्डन के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। वहीं एक अन्य मामले में तालाब से कुछ ही दूरी पर दूसरे आरोपी को चाकू के साथ पकड़ा। पुछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम समीर खान और वैभव मानिकपुरी आजाद चौक का रहेने वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे