रायपुर

आधी रात चार बाइक में आगजनी
31-Aug-2026 5:32 PM
 आधी रात चार बाइक में आगजनी

रायपुर, 31 अगस्त। विधानसभा के ग्राम भुरकोनी में अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में दो बाइक, एक ट्राइसाइकिल और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जयप्रकाश महेश्वरी ने बताया कि 28 अगस्त की रात 8 बजे उसने अपने घर के बाजू में बाइक और बैटरी ट्राइसाइकिल खड़ी किया था। वहीं पास पड़ोसी की स्कूटी भी खड़ी थी। जयप्रकाश रोज की तरह बाइक वहीं खड़ी कर घर में खाना खाकर सो गया। रात 1.55 बजे घर के बाहर किसी वस्तु के फटने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर चारों वाहनों में आग लगी हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल छिडक़ कर वाहनों में आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि चारों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।  शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने धारा 326(फ) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट