रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। तिल्दा नेवरा पुलिस ने अड्डेबाजी, चाकूबाजी, मारपीट, सार्वजनिक स्थानों पर भय का वातावरण निर्मित करने वाले 8 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। इनमें सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर आमजन एवं राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं ग्राम बिलाड़ी में मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा । इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 4 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खुडमुड़ी एवं ग्राम रजिया में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर घूमने तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को चाकू दिखाकर भयभीत कर दानेश्वर टंडन उर्फ जुगरू पिता रामनाथ टंडन 22 , सूरज चतुर्वेदी 19 निवासी ग्राम खुडमुड़ी, को 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ग्राम बिलाड़ी के जैतखाम पारा में लक्ष्मीनारायण कोसले के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने वाले टिंगू मेहर एवं मनीष वर्मा को धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) के तहत गिरफ्तार किया ।
इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 4 उपद्रवियों शंकर बघेल 30 बजरंग चौक, तिल्दा, अजीत कुमार बंछोर 30 वर्ष निवासी मिशन कॉलोनी, तिल्दा, कुलेश्वर यादव 30 बजरंग चौक, दया राम ध्रुव 22 शक्ति पारा बिलाड़ी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।