रायपुर
20 घंटे बाद युधिष्ठिर की लाश बरामद
30-Aug-2026 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। राखी के दिन खारून में डुबे युधिष्ठिर सारंग की लाश 20 घंटे के तलाशी अभियान के बाद शनिवार रात बरामद कर ली गई है। एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार दोपहर से ही उसकी तलाश में जुटी हुई थी। रात के अंधेरे के बाद शनिवार देर शाम तक चले अभियान में गोताखोरो ने लाश को बरामद किया। डीडी नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश भेज दी है। युधिष्ठिर सारंग अपने भाई, और बहनोई के साथ बहन की अस्थि विसर्जन के लिए खारून गया था। इस दौरान युधिष्ठिर और बहनोई नदी के तेज बहाव में बह निकले। नदी में मछुवारों ने बहनोई को तो बचा लिया, लेकिन युधिष्ठिर गहराई में जा चुका था। पुलिस के अनुसार भवर की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे