रायपुर

जेन जी,जेन अल्फ़ा के चक्कर में सीनियर सिटीजन को न भूलें सरकारें-नामदेव
30-Aug-2026 8:29 PM
जेन जी,जेन अल्फ़ा के चक्कर में सीनियर सिटीजन को न भूलें सरकारें-नामदेव

रायपुर, 30 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से कहा है कि जेन जी और जेन अल्फ़ा के भविष्य के लिए योजनाएं बनाते समय देश के वरिष्ठ नागरिकों को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन भी सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। नामदेव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और चिकित्सा खर्च के कारण अनेक वरिष्ठ नागरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सरकारों को उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा तथा सार्वजनिक परिवहन में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार त्रिवेदी,संगठन मंत्री टी पी सिंह,संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे सचिव ओ डी शर्मा आदि ने कहा है कि देश का विकास तभी सार्थक होगा, जब युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ बुजुर्गों का वर्तमान भी सुरक्षित और सम्मानजनक होगा। जेन जी और जेन अल्फ़ा देश का भविष्य हैं, लेकिन सीनियर सिटीजन देश का अनुभव और मजबूत आधार हैं।


अन्य पोस्ट