रायपुर

उच्च शिक्षा मिशन शुरू, 36 कॉलेज बनेंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस
29-Aug-2026 6:45 PM
उच्च शिक्षा मिशन शुरू, 36 कॉलेज बनेंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अगस्त। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक और त्वरित सुधार लाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन शुरू किया गया है। इसके तहत  महाविद्यालयों का चयन कर प्रतिवर्ष उनके ढांचागत और शैक्षणिक उन्नयन के लिए विशेष राशि स्वीकृत की जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, राज्य के हर जिले में बहुसंकायी और अनुसंधान-केंद्रित शिक्षण संस्थानों की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 3000 से अधिक है उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। ये 36 महाविद्यालय राज्य में शोध, नवाचार और उच्चस्तरीय अध्यापन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरें।  कालेजों में स्ववित्तीय पाठ्यक्रम नीति लागू की जा रही है। इसके तहत स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक और तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स, सेरीकल्चर (रेशम कीट पालन), फिशरीज और टसर टेक्नोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू की जा रही है।?आधुनिक तकनीक व उद्यमिता के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग, फूड प्रोसेसिंग, मशरूम कल्टीवेशन, फ्लोरीकल्चर और हर्बल कल्टीवेशन जैसे विषयों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इन सभी के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ राज्य के कौशल विकास व तकनीकी विभागों के साथ रूश किए हैं, ताकि युवाओं को सीधे उद्योग और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जा सके। दूरस्थ आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों में नवीन महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों की मदद से इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के द्वार खोले गए हैं।  शैक्षणिक क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए चार वर्षीय बी.एड.  और बी.पी.एड. जैसे एकीकृत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। इसी तरह से उद्योग जगत और व्यावहारिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों को 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में महाविद्यालयों से जोडऩे की योजना बनाई गई है।

इसके साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग में अध्यापन व्यवस्था को नई ऊर्जा देने के लिए शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापक के 595 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट