रायपुर

सडक़ों पर बैठे, घूम रहे 27 मवेशी पकड़े निगम ने
29-Aug-2026 6:42 PM
सडक़ों पर बैठे, घूम रहे 27 मवेशी पकड़े निगम ने

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अगस्त। शहर के प्रमुख सडक़ों से  आवारा पशुओं की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। निगम की काउकेचर टीम एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आज  भाठागांव संतोषी नगर, मठपुरैना रिंग रोड क्षेत्र, पेंशनबाड़ा, बूढ़ापारा, लाखेनगर मार्ग मवेशी  पकड़े गए। इसमें  भाठागांव सडक़  से 9  संतोषी नगर मठपुरैना रिंग रोड  से 13,  पेंशनबाड़ा,  बूढ़ापारा, लाखेनगर  5 आवारा मवेशी  पकड़े गए। निगम ने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। और पशुपालकों को चेतावनी दी है कि  वे अपने पालतू मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सडक़ों पर खुले में ना छोडें।  अन्यथा मवेशी  जब्त कर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट