रायपुर

गरिमा गृह में ट्रांसजेंडर्स ने मनाया रक्षाबंधन
28-Aug-2026 7:33 PM
गरिमा गृह में ट्रांसजेंडर्स ने मनाया रक्षाबंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अगस्त। ट्रांसजेंडर शेल्टर होम ‘गरिमा गृह’, सरोना, में रक्षाबंधन मनाया। कार्यक्रम का भावुक क्षण तब रहा, जब ट्रांस महिला निक्की ध्रुव ने अपने भाई स्पर्श कश्यप की कलाई पर राखी बाँधी। इसके साथ ही अन्य ट्रांसजेंडर सदस्यों ने भी एक-दूसरे को राखी बाँधी।

इस अवसर पर नवनियुक्त ट्रांसजेंडर आरक्षक भी गरिमा गृह पहुँचे और समुदाय के साथ रक्षाबंधन मनाया। पॉपी देवनाथ ने कहा,  गरिमा गृह में यह पल हमारे लिए परिवार जैसा एहसास देता है। विद्या राजपूत ने कहा, कई ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन में परिवार और भाई-बहनों से दूरियाँ आई हैं, लेकिन भाई-बहन के लिए प्रेम हमेशा बना रहता है।


अन्य पोस्ट