रायपुर
भावुकता से भरा जेल परिसर...
28-Aug-2026 7:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 अगस्त। रुंधे गले नम आंखों के साथ भाई की लंबी उम्र की कामना लिए बहनों ने सीखचो के इस पार से आरती की। और राखी बांधी। बहनों के साथ कैदियों की पत्नी बच्चों से केन्द्री जेल परिसर दिनभर भावुकता भरे माहौल से भरा रहा। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक जेल प्रशासन ने राखी बांधने की व्यवस्था की थी। जेल प्रशासन की पाबंदियों के चलते कई बहनें परेशान भी हुई। वजन की पाबंदी से पहने घर से लाए पकवान नहीं दे सकीं। वहीं लंबी लाइन होने की वजह से राखी बांधने बहुत कम समय दिया गया। बहनों को प्रति बंदी केवल 100 ग्राम मिठाई ले जाने की छूट थी, जिसकी पहले जांच की गई। मिठाई के अलावा अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित किया था। सुरक्षा के दृष्टिगत जेल प्रवेश से पहले महिला कर्मचारियों द्वारा तीन स्तरों पर तलाशी ली गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे