रायपुर

गेट 27 के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक, इस बार आईआईटी चेन्नई लेगा
28-Aug-2026 7:30 PM
गेट 27 के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक, इस बार आईआईटी चेन्नई लेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अगस्त। गेट 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस बार यह परीक्षा पूरे देश में आईआईटी चेन्नई द्वारा आयोजित की जा रही है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gatew®w|.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर  26 और लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन में सुधार 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सकते हैं।परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 27 को होगी।

परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों की कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके छात्र या जो वर्तमान में अपने तृतीय या चतुर्थ वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा छात्र तय नियमों के तहत 30 अलग-अलग विषयों में से एक या दो विषयों का चयन करके परीक्षा दे सकते हैं। महिला / एससी  / एसटी ( / दिव्यांग  अभ्यर्थी: 1,000 रुपये प्रति पेपर अन्य सभी सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी 2,000 रुपये प्रति पेपर  आवेदन शुल्क देना होगा।

गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न  मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न और नूमेरिकल आंसर टाइप के पूछे जाएंगे।

मल्टिपल चोईस प्रश्न  सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के एमसीक्यू प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक एमसीक्यू प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न  और नूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।


अन्य पोस्ट