रायपुर

कल आ रहे शिवप्रकाश, लेंगे बड़ी बैठक
28-Aug-2026 7:29 PM
कल आ रहे शिवप्रकाश, लेंगे बड़ी बैठक

रायपुर, 28 अगस्त। एक बार फिर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद शिव प्रकाश कल 29 अगस्त को नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं।वे भाजपा की एक मैराथन बैठक लेंगे, इस बैठक में खासकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा  पखवाड़े जमीनी स्तर पर तैयारी का आंकलन करेंगे।  वे दो महीने पहले हुई बैठक की समीक्षा भी करेंगे। कुछ दिनों पूर्व मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और प्रदेश के 33 जिला अध्यक्ष, जिले के प्रभारी पदाधिकारी की मैराथन बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने ली थी। इसकी विस्तृत जानकारी केंद्रीय संगठन को भेजी जाएगी।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री संगठन के द्वारा ली गई मैराथन बैठक की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं और यह पूरी रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को प्रेषित की जाएगी।


अन्य पोस्ट