रायपुर

थाने में शिकायत करने की बात पर विवाद, बाइक भी गायब
27-Aug-2026 6:34 PM
थाने में शिकायत करने की बात पर विवाद, बाइक भी गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। राजधानी पुलिस ने मारपीट और चोरी के तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें  सिविल लाइन में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट, तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर विवाद और टिकरापारा में एक व्यक्ति की स्कूटी घर के सामने से गायब हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में संबंधित धारा का अपराध दर्ज किया है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक ताज नगर, पंडरी निवासी मोहम्मद शेख अफजल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 26 अगस्त की रात 8 बजे वह शिव मंदिर के पास गुपचुप खाकर पार्सल लेकर घर लौट रहा था। मस्जिद के पास पहुंचने पर भोलू उसके पास आया और पुराने विवाद और पुलिस में शिकायत देने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर भोलू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।   एक अन्य मामले में गोरखा कॉलोनी, न्यू शांति नगर में तेज आवाज में ब्लूटूथ स्पीकर बजाने से रोकने पर लक्की ने पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उसने पुलिस में दी।

उसने बताया कि  25 अगस्त की रात 9.30 बजे राजेंद्र प्रसाद अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान घर के बाहर दरवाजे के पास लक्की तेज आवाज में गाना बजा रहा था। राजेंद्र ने उसे आवाज कम करने के लिए कहा। इस बात पर लक्की ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी, पास में पड़े ईंट-पत्थर से राजेंद्र पर हमला कर दिया। टिकरापारा के मोती नगर स्थित प्रयाग विहार में घर के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। इसकी शिकायत मोती नगर निवासी मोहम्मद चंद उस्मान अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि 24 अगस्त की रात 10 बजे स्कूटी को घर के सामने खड़ी की और अंदर चला गया। दूसरे दिन सुबह स्कूटी वहा नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का पता नहीं चला। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया।

चोरी गए स्कूटी की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट