रायपुर

सावन महोत्सव: कई स्पर्धाएं, विजेता पुरस्कृत
27-Aug-2026 2:57 PM
सावन महोत्सव: कई स्पर्धाएं, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज प्रदेश संगठन की महिला प्रकोष्ठ द्वारा श्री राम जानकी मंदिर (निषाद भवन, महादेवघाट, रायपुरा) में बुधवार को बैठक एवं सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

आयोजन के प्रथम चरण में महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। इसके पश्चात सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़, संगीत एवं नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री कैवर्त एवं प्रदेश सचिव मीना निषाद के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद व महासचिव तुलसी केवट की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नेमा निषाद, निक्की निषाद, कोषाध्यक्ष मनीषा निषाद, सचिव क्षमा जलतारे, संगठन सचिव धनवंतीन निषाद, उप संगठन सचिव देवश्री निषाद, प्रचार सचिव जयंती निषाद, कार्यालय सचिव सुनीता निषाद सहित रायपुर महानगर कार्यकारिणी से टेनिस निषाद, कविता निषाद, हीरा निषाद, ईश्वरी निषाद, खिलेश्वरी निषाद, सुमन निषाद, शीला निषाद, प्रभा निषाद और गायत्री नाविक उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट