रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। रायपुर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी खेलो इंडिया संवाद (खेल की बात पीएम के साथ) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी समारोह 27 अगस्त को युवा भागीदारी, खेल विकास और राष्ट्र निर्माणकी मूल थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और देशभर के 8 लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों व खिलाडिय़ों से एक साथ जुड़ेंगे। देश के प्रत्येक जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।
युवा कनेक्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं के संवाद पर केंद्रित रहेगा। युवा प्रतिभागियों को स्थानीय खेल हस्तियों, सांसदों, विधायकों और जन-प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में 15 मिनट का एक समर्पित युवा संवाद सत्र भी शामिल होगा, जिसके माध्यम से युवा अपने विचार, आकांक्षाएं और नीतिगत सुझाव व्यक्त कर सकेंगे।