रायपुर
देर शाम तक 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट
26-Aug-2026 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने देर शाम तक के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों में शाम 6:24 बजे तक तेज हवाएं, मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में देर शाम मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। अचानक तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे