रायपुर
रायपुर, 26 अगस्त। मंदिर हसौद के ग्राम खुटेरी तिराहा के पास नशीली बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से 148 निटरोजेपम-10 टेबलेट बरामद किया। जब्त टेबलेट की कीमत 1,184 रुपए बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुटेरी तिराहा के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली गोलियां लेकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति इधर-उधर करने लगा, जिसे पकडक़र पूछताछ की गई। उसकी पहचान मोहम्मद अहदाब खान 30, निवासी ग्राम खुटेरी मंदिर हसौद के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब से 15 पत्ते टेबलेट मिले। इनमें 13 पत्तों में 10-10 और दो पत्तों में 9-9 गोलियां थीं। इस तरह 148 टैबलेट बरामद हुईं। मौके पर ड्रग्स अधिकारी को बुलाकर गोलियों की जांच कराई गई। जांच में नशीली टैबलेट होनो पाया गया। टैबलेट का वजन 73.46 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोलियां और 1,520 रुपए नकद जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।