रायपुर

सावन उत्सव शायरी, गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर रहा माहौल
26-Aug-2026 6:34 PM
सावन उत्सव शायरी, गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर रहा माहौल

रायपुर, 26 अगस्त। मारुति रेजिडेंसी, रायपुर में सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।  मुख्य आकर्षण मनीषा नटाल का शायराना अंदाज में किया गया मंच संचालन रहा। मनीषा ने अपनी बेहतरीन एंकरिंग के दौरान उपस्थित प्रत्येक महिला के व्यक्तित्व को दर्शाती हुई विशेष शायराना पंक्तियां पेश कीं। उत्सव में हंसी-खुशी का तडक़ा लगाने के लिए जसविंदर के प्रयास से लाफिंग क्लब के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। क्लब के सदस्यों ने अपने चुटीले अंदाज और हास्य-विनोद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरिता, नीता मिश्रा और मनीषा नटाल ने अपने मधुर गीतों से सावन की फुहारों का एहसास कराया। वहीं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लीना, ममता और आरती ने अपने आकर्षक सोलो डांस से सबका मन मोह लिया, जबकि रेखा सेन, प्रमिला टंडन, वैशाली, प्रीती और श्वेता के समूह नृत्य पर  दर्शक झूमे।


अन्य पोस्ट