रायपुर

अजा आयोग में रामलाल चौहान अध्यक्ष, मनहरे उपाध्यक्ष
26-Aug-2026 5:58 PM
अजा आयोग में रामलाल चौहान अध्यक्ष, मनहरे उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त।‌ सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति की है। इस सिलसिले विभाग ने 25 अगस्त को आदेश जारी किया है। खास बात ये है कि नियुक्तियां तीन माह पहले हो गई थी।

बताया गया कि रामलाल चौहान को आयोग का अध्यक्ष और वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सौरेम सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

बताया गया कि पूर्व विधायक रामलाल चौहान व वेदराम मनहरे के उपाध्यक्ष व नवनियुक्त सदस्यों में दुर्ग के सौरेम सिंह जागृत, बलौदाबाजार-भाटापारा के दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे का गृह जिला बेमेतरा है।

ये नियुक्तियां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तारीख से राज्य सरकार के प्रसाद पर्यंत रहेगा।


अन्य पोस्ट