रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। आमानाका इलाके में कल शाम डुमरतालाब में शराब के नशे में पत्नी और दोनों बच्चों से मारपीट करने के बाद हाथ में तलवार लहराने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के मुातबिक देवेंद्र सिंह राजपूत शराब के नशे में अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। इसके बाद वह हथियार लेकर घर से बाहर निकल गया और इलाके में उत्पात मचाने लगा। गंभीर घटना की आशंका को देखते हुए स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी हथियार लेकर वहां से भागने लगा।
पुलिस टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को थाना आमानाका लाया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो हथियार बरामद किए गए।