रायपुर
नर्सिंग पदों को सीधी भर्ती में शामिल करने का विरोध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। राज्य शासन ने 5 नए और पूर्व से संचालित मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सा शिक्षक, चिकित्सकों के पदों की भर्ती की अनुमति दे दी है। इनमें न?ए कालेज के लिए 375, और संबद्ध अस्पतालों के लिए 330 पद दिए गए हैं। इनमें नर्सिंग संवर्ग के पद भी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
वहीं नर्सिंग संवर्ग के पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती से भरने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष डा रितु सिंह ने कहा कि से लिए जाने हेतु शासन की स्वीकृति हमारे साथ अन्याय है । हमारा प्रोफेशन वरिष्ठता के आधार पर कार्य करता है , बिना वरिष्ठता सूची के पदोन्नति ऐसा पहली बार ऐसी बात देखने को मिली है । उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्सेज का पदनाम परिवर्तन हेतु घोषणा हुए 3 माह से अधिक हो चुके है , उस पर आदेश अभी तक नहीं आया है ।ग्रेड पे पर प्रस्ताव बनने के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई । डेमोंस्ट्रेटर के पद , जो कि हमारा पदोन्नति का पद है , उसे संविदा पर लिए जाने हेतु प्रक्रिया पूरी हो गई है ।1000 नियमित भर्ती से स्टाफ नर्सेज लिए जाने की घोषणा हुई थी , अभी तक वो पद नहीं निकाले गए है ।