रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। डीडी नगर पुलिस ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अज्ञात ने एक साल पहले टे्रडिंग का झांसा देकर 36 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत कंचन अस्वर परिसर, डीडी नगर रायपुर निवासी अवकाश श्रीवास्तव ने दर्ज कराई है।
उसने पुलिस को बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक ने उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने पर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। आरोपी के झांसे में आने के बाद पीडि़त ने उसके बताए गए बैंक खाते में अलग-अलग माध्यम से 36,50,000 की राशि जमा कर दी। शुरुआत में मुनाफे का रकम दिए गए। जिसके बाद आरोपी ने रकम देने से मुकर गया। जब उसने निवेश की गई रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। एक साल बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
मोबाइल चोरी के बाद खाता से एक लाख पार हुए
रायपुर, 24 अगस्त। हीरापुर सब्जी मार्केट में मोबाइल चोरी होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात ने ऑनलाइन माध्यम से 99,999 रूपए निकाल लिए। शिकायत पर थाना कबीर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुजीत कुमार पाण्डेय 51 हीरापुर स्थित मारूति होम्स निवासी ने बताया कि वह सिलतरा स्थित गोदावरी स्पात में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सालभर पहले हीरापुर सब्जी मार्केट में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद उसने नया सिम लिया था। मोबाइल चोर ने उस मोबाइल के माध्यम से मोबाइल से जुड़े बैंकिंग एप का गलत उपयोग कर उसके खाते से रकम ट्रांसफर कर कर लिए 28 अप्रैल को 4,999, जबकि 30 अप्रैल को 30,000, 40,000 और 25,000 की राशि अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से निकाली गई। इस तरह आरोपी ने उसके खाता से 99,999 की राशि निकाल लिए।