रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। भाठागांव स्थित सिटी होंडा शोरूम के सामने रांग साइड़ ड्राइविंग के कारण बाइक से गिरे दो युवक और अन्य बाइक चालक के साथ विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रवि धु्रव ने बताया कि कल शाम 7 बजे उसका भाई उत्तम अपने काम से सिटी होंडा शोरूम, भाठागांव में था। इसी दौरान रवि कुमार ध्रुव उसे लेने के लिए शोरूम की ओर आ रहा था। शोरूम के सामने बाइक सवार दो व्यक्ति गिर गए। इसे देख रवि उन्हें उठाने लगा। जिसके बाद दोनों आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उत्तम ने विवाद होता मारपीट का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की।
वहीं दुर्गा चौक भाठागांव निवासी रंजीत ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि अपने दोस्त नागेश निषाद के साथ चंगोराभाठा से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक चालक अचानक रॉन्ग साइड से आया जिसके कारण वे गाड़ी से गिर गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कबीर नगर जरवाय निवासी साहेब ने बताया कि वह कबीर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है और ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। शुक्रवार की रात 10.30 बजे खाना खाने के बाद वह घर के पास टहलने निकला था। इसी दौरान रेहान, समीर और साहिल वहां पहुंचे। समीर ने उसका कॉलर पकड़ लिया और तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर तीनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगे। इसी दौरान समीर ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई। घाटना के बाद डायल 112 की मदद से घायल युवक को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।