रायपुर

रायपुरा में युवक से मारपीट कर बाइक लूट, चार आरोपी फरार
24-Aug-2026 5:57 PM
 रायपुरा में युवक से मारपीट कर बाइक लूट, चार आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। रायपुरा में चार अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत बलराम साहू ने थाना में दर्ज कराई।  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6), 3(5)  के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 निवासी मां खल्लारी चौक, बांसटाल, रायपुरा, निवासी बलराम साहू ने बताया कि वह अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। 19 की सुबह 4 बजे वह हटकेश्वरनाथ मंदिर, महादेवघाट जाने बाइक से निकला था। इसी दौरान खारून नदी के पास, रॉयल क्लब के स्थ्ति विसर्जन कुंड के आसपास चार अज्ञात युवक मिले। युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जान बचाने के लिए बलराम मौके से भाग। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी बाइक लेकर वहां फरार हो गए। इसके बाद उसने कल शाम  थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से आसपास पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट