रायपुर

सहयोग केंद्र में 25 को बघेल व 26 को केदार सुनेंगे समस्याएं - उपासने
24-Aug-2026 5:54 PM
सहयोग केंद्र में 25 को बघेल व 26 को केदार सुनेंगे समस्याएं - उपासने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। भाजपा प्रदेश सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि सहयोग केंद्र के घोषित कार्यक्रम अनुसार 25 अगस्त को खाद्य नागरिक आपूर्ति  मंत्री दयालदास बघेल व 26 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप  सहयोग केंद्र में दोपहर 2.00से 5.00तक कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर निराकरण करेंगे। उपासने ने कार्यकर्ताओं से अपील की है की उनकी सुनवाई सुविधा जनक हो सके इस हेतु वे अपना पंजीयन उसी दिन दोपहर 1.00 से 2.00 बजे तक पंजीयन केंद्र में अवश्य करवा लेवे।आगामी कार्यक्रमों की घोषणा शीघ्र ही की जावेगी।


अन्य पोस्ट