रायपुर

सोनी ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5 हजार का चेक वितरित किए
24-Aug-2026 5:54 PM
सोनी ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5 हजार का चेक वितरित किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम के तहत रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी  जेआर दानी  स्कूल में  दसवीं एवं बारहवीं के 75 छात्राओं को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ 5000-5000 रूप्ये का चेक प्रदान किया।

इस मौके पर सोनी ने कहा कि

जीवन में टाईम मैंनेजमेंट का अत्यंत महत्व है और आप नियमित दिनचर्या के लिए आज से ही प्रण करें। रात को सोने के एक दिन पहले अपनी अगले दिन की दिनचर्या तय करें।  उन्होंने कहा कि छात्र घर से स्कूल के लिए केवल पढऩे नहीं आते बल्कि परिवार का सपना पूरा करने आते हैं।  आगे बढऩे और अच्छे नागरिक बनने के लिए जो महापुरूष आपको अच्छे लगते हैं, उन्हें पढ़ें।

इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला पदाधिकारी अकबर अली, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पुरानी बस्ती मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, लाखे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, पार्षद रमेश सपहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा साहू, संतोषी साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री पुखराज गायकवाड़, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, मुकेश यदु, रोहित निहाल सहित प्राचार्य, शिक्षक  एवं अन्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट