रायपुर

शिवानंदनगर नि:शुल्क शिविर में सौ से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई
24-Aug-2026 5:52 PM
शिवानंदनगर नि:शुल्क शिविर में सौ से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई

रायपुर, 24 अगस्त। शिवानंदनगर बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी रविवार को  नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में पहुंचे लोगों ने सोसायटी  के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट