रायपुर

दावड़ा यूनिवर्सिटी में तुलसीदास जयंती व संत समारोह आयोजित, 200 कलाकार सम्मानित
24-Aug-2026 2:57 PM
दावड़ा यूनिवर्सिटी में तुलसीदास जयंती व संत समारोह आयोजित, 200 कलाकार सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 24 अगस्त। अभनपुर के समीप स्थित दावड़ा यूनिवर्सिटी में 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती, गुरु-शिष्य मिलन एवं संत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रामायण मंडलियों से जुड़े प्रतिभागियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य फतीश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 200 कलाकारों का सम्मान किया गया। ये वे कलाकार हैं जिन्होंने रामायण के व्याख्यान, टीका और गायन के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी हैं।

कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय दावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बेनी राम बघेल, विजय रात्रे, के.के. पाटिल, संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, रायपुर जिलाध्यक्ष नारायण सोनी और वेदव्यास तारक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रामायण के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की और कहा कि रामायण के आदर्शों को आचरण में उतारना सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।


अन्य पोस्ट