रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, में शनिवार को जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक बृहद शांतिधारा का आयोजन किया गया।
मुनिश्री पुनीत सागर के मंत्रोच्चार के बीच शांतिधारा हुई। आज की शांतिधारा एवं अभिषेक का निर्मल मनीता खुशबू जैन एवं प्रवीण कुमार उमंग कुमार परिवार ने किया। स्वाध्याय की श्रृंखला में मुनि श्री ने श्रद्धालुओं को ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ के पंचम अध्याय का गहन अध्ययन करवाया। वहीं मुनि श्री आगम सागर ने धार्मिक कक्षा में ‘छह ढाला’ ग्रंथ की तीसरी ढाल का वाचन व अध्यापन कराया।
मुनिसंघ को आहारदान दीपक , जिनेश कुमार, नवीन कुमार, राकेश, मुकेश, अनिमेश, निधि , मधु , राजकुमारी एवं प्रमोद कुमार ने मोना अक्षत जैन (जगदलपुर वाले) भरत जैन भोरावत, हर्षवर्धन एवं प्रिंस जैन भोरावत परिवार ने किया।
विशुद्ध सागर महामुनिराज के आगामी चातुर्मास के दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाली भव्य जैनेश्वरी दीक्षा के परिप्रेक्ष्य में, मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर संयमी दीक्षार्थी भाइयों का गोद भराई, बिंदोला एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन एवं उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन विक्की,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि कल रविवार को प्रात: 7:30 बजे: भगवान पार्श्वनाथ जी का महामस्ताभिषेक, चमत्कारिक स्फटिक मणि की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांतिधारा। * दोपहर 1:00 से 3:00 बजे: बच्चों हेतु ‘थर्ड आई’ (अंतर्ज्ञान चक्षु) विशेष कक्षा। दोपहर 3:00 बजे: मंगल देशना,प्रवचन।