रायपुर

एल्डरमैनों को मिलेगें 9.44 करोड़, एक किश्त जारी
22-Aug-2026 7:26 PM
एल्डरमैनों को मिलेगें 9.44 करोड़, एक किश्त जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अगस्त। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के लिए कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है। इस निधि से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विकास कार्य कराए जाते हैं।

उप मुख्यमंत्री  (नगरीय प्रशासन) अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने यह राशि नगरीय निकायों को जारी की है। श्री साव ने निकायों को निधि का सदुपयोग करते हुए शहरी आबादी तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग के अनुसार राज्य के 10 नगर निगमों के लिए एल्डरमैन निधि के कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, 53 नगर पालिकाओं के लिए 3 करोड़ 93 लाख रुपए और 102 नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।


अन्य पोस्ट