रायपुर

ड्रंक एंड ड्राइव 62 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही, 47 कार, समेत बस -बाइक जब्त
22-Aug-2026 7:25 PM
ड्रंक एंड ड्राइव 62 नशेड़ी वाहन चालकों पर  कार्यवाही, 47 कार, समेत बस -बाइक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अगस्त। यातायात पुलिस के ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में शुक्रवार रात शहर के 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।  इस दौरान 47 कार, 05 टाटा एस पिकअप, 08 ट्रक/टैंकर, 01 बस एवं 1 बाइक सवार सहित कुल 62 वाहन चालक नशे की हालत में  पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत  कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने इस वर्ष आठ माह में अब तक कुल 3906 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही की जा चुकी है।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं।

आवश्यकता होने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन अथवा परिवार के किसी सदस्य की सहायता लें। यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट