रायपुर
यूपीएससी मेंस शुरू, तीन राज्यों के लिए एक ही सेंटर, 3 अनुपस्थित
21-Aug-2026 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 26 आज से शुरू हो गई। शुक्रवार को एक ही पेपर हुआ। कल परसों दो दो पेपर होंगे। 29 एवं 30 अगस्त को भी पेपर है किया जाएगा। यह परीक्षा एक मात्र केंद्र जे. आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, में हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र और ओडिशा के कुल 185 अभ्यर्थियों में से पहले दिन 182 शामिल हुए। सभी को आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया गया। डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर एवं रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी की निगरानी में शांति पूर्ण तरीके से हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे