रायपुर
इस साल का टैक्स पटा कर 5 प्रतिशत छूट पाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। निगम के सभी 10 जोनो में बकाया राजस्व वसूली अभियान जारी है । जोन 2 वार्ड 27 में 2007-08 से 150863 रूपए के बकायेदार अंजलि कुमार सोमानी केसरदेव सोमानी की संपत्ति को बकाया अदा ना करने पर तत्काल जोन 2 राजस्व विभाग द्वारा सीलबंद कर दिया गया।
इसी वार्ड में वर्ष 2021-22 से 13694 रूपए के बकायेदार मनीष कक्कड विनोद कक्कड की संपत्ति एवं वार्ड 27 में वर्ष 2022-23 से 10609 रूपए के बकायेदार विनोद कक्कड रामचरण कक्कड की संबंधित संपत्ति को स्थल पर तत्काल सील किया । आत्मानंद वार्ड 68 में नेशनल कार्पोरेट पार्क स्थित सनसाइन इन्फा बिल्ड कार्पोरेशन के द्वारा वर्ष 2015-16 से 304065 रूपए का बकाया अदा ना करने पर सील किया।
जोन 8 वीर सावरकर नगर वार्ड 1 में प्रीतम सिंग जीत सिंग की 2 संपत्तियों 647964 रूपए एवं 71143 रू. के बकाये को अदा ना करने पर संबंधित संपत्तियां ताला लगाया । वार्ड 2 अंतर्गत प्रेमशील स्टील प्रोपराईटर संजय कुमार लुनिया के व्यवसायिक परिसर संपत्ति के पुनर्मूल्यांकन उपरान्त 264789 रूपए की भुगतान किया ।
जोन 9 वार्ड 10 कमें 2010-11 से 1087399 रूपए वर्ष 2021-22 से 90492 रूपए के बकायेदार मधुसूदन गौतम की संबंधित संपत्ति को तत्काल सील किया गया। जोन 6 अंतर्गत वार्ड 63 अंतर्गत व्यवसायिक संपत्ति दुकानो को अभियानपूर्वक तत्काल सील किया गया।
5 प्रतिशत छूट भी
नगर निगम ने 30 सितंबर तक वर्तमान वर्ष 26-17 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सभी करदाता नागरिकों को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।