रायपुर

कुशालपुर एसबीआई बैंक के पास महिला से 28 हजार की लूट
20-Aug-2026 7:39 PM
कुशालपुर एसबीआई बैंक के पास महिला से 28 हजार की लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। रिंग रोड कुशालपुर स्थित एसबीआई बैंक के सामने सर्विस रोड पर स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया।

झपटमारी के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सेंट जोसेफ कॉलोनी, आदर्श नगर अमलीडीह निवासी अनिता मैथिल ने बताया कि वह स्टेट जीएसटी रायपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

अनिता के अनुसार, वह अपने पति यशवंत सिंह मैथिल के साथ स्कूटी से जा रही थीं। दोपहर 3.45 बजे वालफोर्ट सिटी के आगे कुशालपुर के पास स्कूटी सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया। अनिता ने बताया कि पर्स में 8 हजार रुपए, मोबाइल कीमत 20 हजार, एटीएम कार्ड और कार्यालय की चाबी रखी थीं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट