रायपुर

महापौर, आयुक्त पर एफआईआर दर्ज कराने थाने में धरने पर बैठे हैं कांग्रेसी
20-Aug-2026 7:36 PM
महापौर, आयुक्त पर एफआईआर दर्ज कराने थाने में धरने पर बैठे हैं कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। महापौर मीनल  चौबे निगम आयुक्त संबित मिश्रा पर एफ आई आर  करने की मांग को लेकर शहर  जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र नगर थाने का घेराव किया। पिछले दिनों महात्मा गांधी नगर अमलीडीह में 5 वर्षीय बच्चे की खुले नाले में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी । इसके विरोध में जिम्मेदार जनप्रतिनिधि विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे,  आयुक्त संबित मिश्रा, जोन कमिश्नर, जोन अध्यक्ष, वार्ड पार्षद विनय निर्मलकर के खिलाफ एफ आई आर करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसी दोपहर तक राजेन्द्र नगर थाना परिसर में धरने पर बैठे थे। इनमें अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन पंकज शर्मा पूर्व विधायक विकास उपाध्याय  जिला ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पु बंजारे शिव ठाकुर  ब्लाक अध्यक्ष हिरेंद्र देवांगन एवं  स्थानीय लोगों  शामिल थे। मृतक के परिवार वालों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने इस घटना के दोषियो पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे थे।


अन्य पोस्ट