रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। श्रृंगार में अध्यात्म का दर्शन अगर किसी ने कराया है तो वह श्री रामचरित मानस के रचियता बाबा तुलसी दास ही हैं । उक्त बातें डॉ विजय दुबे प्रख्यात लेखक एवं रामचरित मानस के टीकाकार ने सरयू पारीण ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित तुलसी जयंती पर कही। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा तुलसी दास जी की जयंती पर बुधवार को पूजा अर्चना कर व्याख्यान का आयोजन किया गया था। इसमें पंखिड़ा ओ पंखिड़ा फेम गीतकार राजेश हनुमान मिश्रा, सरयू पारीण समाज राज्य अलंकरण से सम्मानित डॉ दादू भाई त्रिपाठी प्रमुख वक्ता थे।
डॉ दादूभाई ने कहा कि तुलसी दास जी का जीवन को देखें तो भगवान कृष्ण के जीवन से बहुत कुछ मेल खाता है।पूरे जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने।उनकी रचित राम चरित मानस में आपके पूरे जीवन चक्र को बताया गया है।आत्मसात करें। श्री राजेश हनुमान मिश्रा पंखिड़ा फेम संगीत मय छंद एवं दोहों के माध्यम से व्याख्या की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा तुलसी की हस्त लिखित रामायण की मूल प्रति का पाठ किया है,जो उनकी ससुराल राजापुर में सुरक्षित है। समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला
पूर्व अध्यक्ष प्रो जी पी कुरारिया ने भी संबोधित किया। वी एन मिश्रा एवं ,राजेश त्रिपाठी, त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सर्वश्री राम मूरत तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहसचिव डी एस परोहा, मित्रेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, लक्षमण प्रसाद मिश्रा,युवा मंडल प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ध्रुवनाथ तिवारी ,डा नागेन्द्र शुक्ला यदुवंश मणि त्रिपाठी ,ब्रिसनेन्द्र मिश्रा,मदन मोहन उपाध्याय,परवेश उपाध्याय गंगेश द्विवेदी,पंडित श्रीराम शर्मा,प्रदीप पाठक, गोमती पाठक,के एस शुक्ला, सन्दीप दुबे अवधेश मिश्रा सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार मिश्रा अंकुश शुक्ला शिवम् त्रिपाठी चंद्र शेखर द्विवेदी नागेन्द्र तिवारी संजीव गौतम, प्रवीण चौबे सुभाष तिवारी अरुण मिश्रा भागवत तिवारी डा अरुणा ओझा, कुसुम त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, अपर्णा तिवारी, शशि मिश्रा सीमा मिश्रा आदि उपस्थित थे।