रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ ने राजधानी के वृंदावन हॉल में पुस्तक विमोचन समारोह एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा थी, जबकि छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, विश्व हिंदी महासंघ के निदेशक नर्मदा प्रसाद मिश्र नरम, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा तथा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज सभा एवं शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सीमा निगम, संचालन पतंजलि मिश्र परम ने किया।कार्यक्रम में बलौदाबाजार के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार राजेश मिश्रा की दो कृतियों सर्द सुबह का सूरज तथा मेरे गीतों में तुम पर परिचर्चा हुई । महाराष्ट्र की ख्यातिलब्ध लेखिका एवं गीतकार सुमन गोपाल दुबे स्वामिनी की पुस्तकों सत्रहवाँ श्रृंगार एवं दो ही पंक्तियाँ पर चर्चा की की । भाटापारा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा अवस्थी मिनी की पुस्तकों शानविका तथा भावना के रंग पर साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की गई।
जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान की संगठन सचिव प्रीति मिश्रा ने बताया सावन आधारित पुन: प्रस्तुति के पश्चात महोत्सव के सावन सुंदरी विजेता जोशी बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तीन 3 लोगों को सांत्वना पुरस्कार एवं सभी को आकर्षक उपहार दिया गया। सुमन गोपाल दुबे स्वामिनी ने आभार प्रकट किया ।