रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 26 का आयोजन 21, 22, 23 29 एवं 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा एक मात्र केंद्र जे. आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित होगी। जिसकी प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में कुल 185 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर एवं रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रीलिम्स 2026 के 8 सवालों को चुनौती
इस बीच यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 को लेकर विवाद गहरा गया है। कैंडिडेट्स ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 की आंसर-की के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें प्रीलिम्स 2026 के 8 सवालों को चुनौती दी गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल , प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली ने यूपीएससी को नोटिस जारी किया है।