रायपुर
दो दिन पहले बहकर एक बच्चे की मौत हुई थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। सर्व समाज मोहल्ला समिति ने बुधवार को जोन 10 कार्यालय का घेराव किया। दो दिन पहले इलाके के महात्मा गांधी नगर में खुले नाले से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश जताया है। स्थानीय लोगों ने अमलीडीह स्थित शिव मंदिर से जुलूस निकालकर जोन कार्यालय 10 पहुंचे।
स्थानीय निवासी राजकुमार साहू ने बताया कि निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र में कई नाले खुले पड़े हैं। करीब दो महीने पहले यहां पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ था, लेकिन अब तक उसे पक्का नहीं किया गया। इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
गुस्साए लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने और खुले नालों को तुरंत बंद करवाने की मांग की है।
निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बीते दिनों एक बच्चे की नाले में डूब के मौत हो जाने से नाराज निवासी आज महात्मा गांधी नगर अमलीडीह शिव मंदिर से 12:00 बजे जोन कार्यालय 10 का घेराव करेंगे मीडिया साथी से कवरेज की अपील।