रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स संगठन के आव्हान् पर बुधवार को 11 सूत्री मांगों पर ऑटो एक्सचेंज जी रोड रायपुर में एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के पश्चात् ज्वाईंट सीसीए छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया।
धरना /प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जी आर निषाद परिमंडल सचिव अखिल भारतीय डाक एवं रेल डाक सेवा पेंशनर्स एसोसिएशन छ ग ने कहा केंद्र सरकार ने हमारे जायज मांगों को अनदेखा करते हुए पेंशनर साथियों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपना रहे हैं।
जे एन नस्कर परिमंडल सचिव एआईबीडीपीए ने कहा हम पेंशनर्स अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रख रहे हैं।यदि हमारी मांगों को अनदेखा किया गया तो हम पेंशनर आगामी तीन दिवसीय धरना एवं संसद मार्च करने पर विवश हो जाएंगे।
हरिराम पाल जिला अध्यक्ष एआईबीडीपीए रायपुर जिला शाखा ने कहा हम पेंशनर्स प्रधानमंत्री से सविनय निवेदन करते हैं,कृपया वे हमारी मांगों को जल्द से जल्द हल कर हम पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को राहत प्रदान करें।