रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने राज्य के लाखों पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को संभागायुक्त श्याम धावड़े को मुख्यमंत्री ने नाम मांग पत्र सौंपा।
महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि पेंशनरों की इस न्यायोचित मांग को लेकर महासंघ द्वारा लगातार राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। महासंघ का कहना है कि जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के समान देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ राज्य के पेंशनरों को भी तत्काल एरियर सहित दिया जाना चाहिए।प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर पेंशनरों की मांग को शासन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर संभागीय रायपुर में संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, दुर्ग में संभागीय अध्यक्ष बी. एल. गजपाल, बिलासपुर में संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, अंबिकापुर में संभागीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह तथा जगदलपुर में संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।
इससे पहले कमिश्नर आफिस के समक्ष वृद्ध पेंशनरों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया ।