रायपुर

स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस
19-Aug-2026 6:44 PM
स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस

रायपुर, 19 अगस्त। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों, ब्लाक,जोन, वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई ।  प्रदेश  उपाध्यक्ष एवं रायपुर जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर  की आतिथ्य एवं रायपुर  शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन की अध्यक्षता में  हुई। इसमें स्मार्ट मीटर हटाओ बढ़ी बिजली बिल से छुटकारा पाओ आन्दोलन को और तेज करते हुए इसमें जनभागीदारी बढ़ाने, शासन के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ निरन्तर धरना प्रदर्शन आन्दोलन करने का निर्णय लिया। साथ ही,पार्टी संगठन को ग्राउंड लेबल तक मजबूत बनाने, के लिए बुथ कमेटी के माध्यम से शहर के हर घर तक पाटी के रीति नीति को पहुंचाकर पाटी के पक्ष में माहोल बनाने, बूथ वार्ड मंडल और  ब्लाक कमेटी की हर माह बैठक लेकर  कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करने के निर्णय लिये गये।  बैठक में  पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय के  साथ कन्हैया अग्रवाल पंकज शर्मा सुबोध हरितवाल ज्ञानेश शर्मा दिनेश प्रमोद दुबे एजाज डेबर शिव ठाकुर आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट