रायपुर

डॉ मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
19-Aug-2026 6:43 PM
डॉ मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अगस्त। प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र को राजधानी  में आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं समाजसेवा में दीर्घ कालीन योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने डॉ.  मिश्र को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल सांसद ,  विधायक राजेश मूणत पुरन्दर मिश्रा, , मोतीलाल साहू विधायक, मीनल चौबे महापौर , डॉ विद्याकांत त्रिवेदी, डॉ उपेन्द त्रिवेदी, डॉ . उत्कर्ष त्रिवेदी उपस्थित रहे।

डॉ दिनेश मिश्र सन् 1995 से प्रदेश में सामाजिक अंधविश्वास एवं कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं  डॉ मिश्र के प्रयासों से प्रदेश में टोनही प्रताडऩा के विरोध में कानून बना .वे प्रताडि़त महिलाओं के  कल्याण, पुनर्वास के लिए भी प्रयत्नशील हैं साथ  ही सामाजिक बहिष्कार  से पीडि़त परिवारों  के लिए कार्य कर रहे है साथ ही इस संबंध में कानून बनाने किए संघर्षरत हैं।

   डॉ दिनेश मिश्र पिछले 30 वर्षों से जादू टोने के संदेह में महिला प्रताडऩा, डायन (टोनही)प्रताडऩा, देश भर में 5 हजार  से अधिक सभाएं कर चुके है स्कूल,कॉलेजो ,सामाजिक संगठनों के साथ  कार्यशालाओं में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुके है। डॉ दिनेश मिश्र ने2016 में यूनाइटेड नेशन्स द्वारा जिनेवा में डायन के संदेह में महिला प्रताडऩा और मानव अधिकार विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला  व्याख्यान, साथ 2014 में बेल्जियम  ब्रसेल्स में  आयोजित संगोष्ठी में व्याख्यान, अनेक विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुके हैं ।


अन्य पोस्ट