रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल, और युवा मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन के मुख्य द्वार के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे भगवान शिव-पार्वती के तेल चित्र तथा भगवान गणेश एवं भगवान परशुराम के भी तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस भंडारे में सर्वप्रथम आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल के बच्चों को प्रसादी वितरण किया गया। इसके पश्चात आम नागरिकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक वीरेंद्र पांडे, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अवस्थी, संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला , सह सचिव प्रमोद मिश्रा अनुराग पांडे युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्य राघवेंद्र पाठक प्रभात पांडे संगम तिवारी अभिषेक मिश्रा लखन बाजपेई अजय बाजपेई एवं सोमेश दीक्षित उपस्थित रहे।