रायपुर
आश्रय में मना स्वतंत्रता दिवस
18-Aug-2026 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। श्याम नगर स्थित आश्रय-लायन्स वृद्धाश्रम में 80 वां स्वतंत्रता दिवस सगर्व, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। वृद्धाश्रम के संस्थापक चेयरमेन लायन डॉ. अरविन्द नेरल ने ध्वजारोहन किया। संस्था के सभी रहवासी वृद्धजनों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। तिरंगे के तीन रंगों से सजे साफे और में सभी वरिष्ठजन आकर्षक और देशभक्त लग रहे थे। कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों को बूंदी और सेव वितरित किए गये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे