रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं लालगंगा पटवा भवन टैगोर नगर में आज त्रिदिवसीय भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं मुकुट सप्तमी महामहोत्सव तथा मुनिश्री आगम सागर एवं पुनीत सागर के 23वें दीक्षा दिवस का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष श नरेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने जानकारी दी कि दीप प्रज्वलन के उपरांत आचार्य श्री का संगीतमय पूजन हुआ और मुनि श्री के दीक्षा जीवन के संस्मरणों व वृत्तांत को साझा किया गया।
पाद प्रक्षालन विनोद-संजना बडज़ात्या परिवार शास्त्र भेंट भरत, हर्षवर्धन, प्रिंस जैन एवं मुनि श्री आगम सागर के परिवारजनों ने किया। इस मौके पर मुनि श्री आगम सागर के परिजन भी उपस्थित थे। मुनि श्री आगम सागर ने कहा कि दीक्षा का वास्तविक महत्व और इसे समझने की आवश्यकता है। जैन मुनिराज संसार की मोह-माया को त्यागने के लिए ही वस्त्रों का त्याग करते हैं। उन्होंने मुनि श्री पुनीत सागर का स्मरण करते हुए बताया कि वे इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट होने के बावजूद संसार को त्यागकर मुनि बने।गुरु की बताई राह पर, गुरु के पैर से चलना ही सच्ची शिष्?या है। मुनि श्री ने अपने दीक्षा के 23 वर्षों के संघर्ष और संस्मरणों को याद करते हुए बताया कि कैसे आचार्य श्री के सानिध्य में कई वर्षों की कड़ी प्रतीक्षा के बाद उन्हें दीक्षा का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने महावीर के मार्ग को अंगीकार किया।